फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam ne ki ghosna

मिट्टी के सामान का ठेल-फड़ लगाने वालों से नहीं लिया जाएगा शुल्क

Thu, 24 Oct 2019 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam ne ki ghosna
सदर बाजार स्थित दुकानों पर आर्टीफिशियल फूलों की मालाओं के साथ रंगोली की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दीपावली पर मिट्टी के दीपक एवं बर्तनों की दुकान सजाने वालों को प्रदेश सरकार ने बड़ी ही राहत प्रदान की है। अब नगर निगम, पालिका एवं पंचायत इनसे किसी भी प्रकार की तहबाजारी एवं शुल्क नहीं वसूल करेगी। शासन के आदेश के बाद नगर निगम ने बुधवार को शहर में मुख्य बाजारों में माइक से घोषणा कराई।
विज्ञापन

दीपावली पर शहर के फ्रेंड्स ग्लास के सामने परिसर के अलावा पुरानी तहसील प्रांगण, सुहागनगर व कोटला रोड में रामलीला प्रांगण के पास मिट्टी के दीपक, बर्तनों की बिक्री करने के लिए प्रजापति समाज लोग फड सजाते हैं। शासन के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है दीपावली पर दीपक की बिक्री की दुकान सजाने वाले दुकानदारों से किसी प्रकार का शुल्क या फिर तहबाजारी की वसूली नहीं की जाए।
विज्ञापन

आदेश के जारी होने के साथ डीएम चंद्र विजय सिंह ने नगर निगम के आयुक्त के साथ जिले के टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज नगर पालिका एवं जसराना, फरिहा एवं एका नगर पंचायत के ईओ को पत्र जारी करके इसका कड़ाई के पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद नगर निगम ने बाजारों में घोषण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार मिट्टी के दीपक और बर्तन, गणेश लक्ष्मी आदि के फड़ और ठेल लगाने वालों से किसी प्रकार की शुल्क एवं तहबाजारी नहीं ली जाएगी। शासन के आदेश की प्रति सभी निकायों को भेज दी गई है।
आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव - एडीएम फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed