फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: प्रसव के बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 30 Jan 2023 02:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Jan 2023 02:27 PM IST
विज्ञापन
NA
प्रसव के बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

फिरोजाबाद। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसके उपचार को आगरा ले गए। यहां महिला की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुरालीजन पर लगाया है।

दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला नगला पचिया निवासी ललिता का विवाह करीब तीन साल पहले बसईमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहना निवासी विकास के साथ हुआ था। महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसको टूंडला के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को आगरा ले गए। यहां महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर गांव बिलहना पहुंचे और मायका पक्ष को सूचना दी। मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गए। यहां ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया। सूचना पर बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर कृपाल सिंह ने बताया कि महिला की मौत प्रसव के बाद हुई है। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed