{"_id":"63d6c0e70bdbda76b048e038","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-45187-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जखई महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जखई महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, 30 Jan 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखई महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़
जसराना। प्रतिवर्ष माघ माह में जसराना के गांव पैढ़त में आयोजित होने वाले जखई महाराज के मेले की चौथी जात (दर्शन) को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्घालुओं को दो से तीन किमी तक पैदल चलना पड़ा।
पृथ्वीराज चौहान कालीन जखई महाराज के मंदिर पर प्रतिवर्ष माघ माह में मेले का आयोजन होता है। शनिवार एवं रविवार को विशेष दर्शन होते हैं। रविवार को चौथी जात के मौके पर मंदिर में जखई महाराज के दर्शन करने के लिए आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरेया, कानपुर, लखनऊ, हरदोई आदि पूर्वी जनपदों के साथ दिल्ली, एपमी, राजस्थान, हरियाणा से भी लोग जखई महाराज के दर्शन किए।
इस दौरान भक्तों द्वारा अपवने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के साथ विवाह की जात पूरी की। मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते पुलिस एवं प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई। मुस्तफाबाद एका मार्ग के साथ ही मंदिर तक जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर दो किमी पहले ही चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। वहीं मुस्तफाबाद एका मार्ग बाहर से आने वाली बाइकों को भी रोका गया। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्घालुओं को काफी दूरी पैदल तय करनी पड़ी। सर्द मौसम में मंदिर तक पैदल जाने में भक्तों को परेशानी भी हुई।