फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: फिरोजाबाद महोत्सव को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन

Sat, 28 Jan 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
NA
फिरोजाबाद महोत्सव को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन
विज्ञापन

शहर के तीन स्थानों पर बनाई गई पार्किंग

फिरोजाबाद। शहर के पीडी जैन इंटर कॉलेज में चल रहे फिरोजाबाद महोत्सव को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है। इससे सर्विस रोड पर जाम न लगे। फिरोजाबाद महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इससे सर्विस रोड की यातायात व्यवस्था बाधित न रहे।

यातायात प्रभारी गगन गौड़ ने बताया कि फिरोजाबाद महोत्सव को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन करने के साथ ही तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिसमें कोटला चुंगी पुल के नीचे तथा दूसरी पार्किंग पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैनगेट के सामने। तीसरी पार्किंग एसआरके इंटर कॉलेज ग्रांउड रामलीला मैदान के पास की गई है। यहां पर फिरोजाबाद महोत्सव में आने वाले लोग अपने वाहन को पार्क कर सकेंगे। इसके साथ ही रुट डायवर्जन भी किया गया है। शिकोहाबाद की तरफ से आने वाले ऑटो और ई रिक्शा रसना कट से कोटला की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेंगे। जैन मंदिर चौराहे की तरफ जाने वाले ऑटो व ई रिक्शा कोटला पुल के ऊपर होकर गुजरेंगे। 50 ऑटो व ई रिक्शों को टोकन नंबर प्रदान किए गए हैं, जो कि प्रतिबंधित समय दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक प्रतिबंधित जोन ( कोटल पुल के नीचे) आवागमन कर सकेंगे। नगला बरी चौराहे से सर्विस रोड पर गलत दिशा (रोंग साइड) में चलने वाले वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। जलेसर रोड से आने वाले वाहनों को मोनार्क होटल के सामने से होते हुए जैन मंदिर चौराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed