फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: पठान फिल्म को लेकर दो पक्षों में विवाद, ई-रिक्शा तोड़ा

Sat, 28 Jan 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
NA
पठान फिल्म को लेकर दो पक्षों में विवाद, ई-रिक्शा तोड़ा
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर

जसराना। मोहल्ला पोतपुरी में पठान फिल्म को लेकर दो युवकों में हुई गालीगलौज एवं मारपीट का मामला कोतवाली तक पहुंच गया। रात में मामला शांत होने के बाद शनिवार की सुबह आरोपियों ने ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर दी।

कस्बा जसराना के मोहल्ला पोतपुरी निवासी अनवार के मोबाइल में पठान फिल्म होने पर मोहल्ले के ही जोएब ने उससे शुक्रवार की शाम अपने मोबाइल में भेजने को कहा। अनवार ने बीमार होने पर पहले दवा लाने और बाद में फिल्म भेजने की बात कही। इसी बात पर विवाद और मारपीट हो गई। मारपीट का मामला कोतवाली में पहुंचा तो लोगों ने दोनों पक्षों में राजीनामा करा दिया। आरोप है कि शनिवार की सुबह जोएब पक्ष के लोगों ने अनवार के घर जाकर गाली गलौज करने के साथ धमकी दी। इस दौरान घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। अनवार के भाई साजिब ने कोतवाली मे तहरीर दी है। उधर शनिवार की दोपहर अनवर पक्ष तहरीर देकर घर जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष ने उसकी पिटाई लगा दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस फिर मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष से मंजूर अख्तर ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में पुत्र जोएब के साथ मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप अनवर पक्ष पर लगाया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed