फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: मंडप में दूल्हा नहीं बैठ सका, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

Fri, 27 Jan 2023 04:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Jan 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
NA
मंडप में दूल्हा नहीं बैठ सका, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार
विज्ञापन

गांव में पंचायत में नहीं बनी बात, मामला पहुंचा थाने, दुल्हन अस्पताल में भर्ती

शिकोहाबाद। मंडप में जब दूल्हा सही ढंग से नहीं बैठ सका तो दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के शादी से इन्कार करने पर बरात पक्ष के लोग हैरान रह गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत हुई, लेकिन जब दुल्हन किसी तरह शादी करने पर राजी नहीं हुई तो मामला थाने तक जा पहुंचा। हाथों में मेहंदी रचाए दूल्हा कोतवाली पहुंचा और शिकायत की। उधर दुल्हन बेहोश हो गई तो परिजन उसको लेकर अस्पताल आए। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

मामला थाना क्षेत्र के गांव नगला जलुआ का है। यहां निवासी छबिराम की शादी रीठरा निवासी पूनम के साथ तय हुई थी। तय लगन के साथ बृहस्पतिवार को बरात गांव पहुंच गई। हर्षोल्लास के साथ शादी की रस्में हुईं। जब दूल्हा मंडप में पहुंचा तो उसके पैर में कुछ कमी होने के कारण सही तरीके से बैठ नहीं सका। दूल्हे को बैठता न देख दुल्हन बिदक गई और उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। जैसे ही दुल्हन ने शादी से इन्कार किया तो दूल्हा पक्ष में खलबली मच गई। दोनों पक्षों में पंचायत हुई। पूरी रात चली पंचायत के बाद भी सुबह तक कोई बात नहीं बन सकी। इसी बीच दुल्हन को चक्कर आ गए और वह बेहोश हो गई। परिजन उसको लेकर अस्पताल आए, जहां इमरजेंसी में उसे भर्ती कर लिया। उधर दूल्हा पक्ष थाने पहुंचा और घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुला कर सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है। लड़का पक्ष का कहना है कि शादी में जो खर्चा हुआ है, उसे दिला दिया जाए, लेकिन लड़की पक्ष इससे इन्कार कर रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed