फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: स्ट्रांगरूम पर रहे सख्त पहरा, फर्जी छात्रों पर रहे विशेष निगरानी

Tue, 24 Jan 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
NA
फिरोजाबाद। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने केंद्र व्यवस्थापकों और बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ पालीवाल इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में मीटिंग की। बैठक में उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी सभी तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मीटिंग के दौरान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, वाइस रिकार्डर, पेयजल, स्ट्रांग रुम के बारें में जानकारी ली। केंद्रों पर स्ट्रांगरूम की सुरक्षा और फर्जी छात्रों पर विशेष निगरानी पर जोर दिया गया।जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर 85 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों ने बैठक कर परीक्षा की तैयारी देखी और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, वाइस रिकार्डर, डीवीआर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रुम और शासन स्तर से निगरानी की जाएगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी केंद्र पर अगर किसी प्रकार की कमी है, तो परीक्षा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। स्ट्राइंग रूम में पेपर खुलने के बाद फिर सील कर दिया जाएगा। केंद्र पर कोई फर्जी परीक्षार्थी नहीं बैठने पाए, इसके लिए विशेष निगरानी करें। जहां बिजली कम आती हो तो वहां इंवर्टर का इंतजाम किया जाए। एक पल को भी सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन



25 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी
विद्यालय में 100 विद्यालयों के ही केंद्र व्यवस्थापक बैठक में पहुंचे। 25 केंद्र व्यवस्थापक गैर हाजिर रहे। डीआईओएस ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed