फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: वृद्धा पर बंदरों ने किया हमला, सीढि़यों से गिरकर घायल

Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
NA
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर में छत पर कपड़े सुखाने गई वृद्धा पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के डर से नीचे की ओर दौड़ी वृद्धा जीने में सीढि़यों से गिर कर हो गई। वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी पुष्पा देवी (65) रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। वह कपड़े डाल ही रही थी। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। वह तेजी से जीने की ओर दौड़ी तो उनका पैर फिसल जाने के कारण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उनको जिला अस्पताल लाए। शहर के लोगों ने कहा कि लगातार बंदरों के हमले हो रहे हैं। बंदरों को नगर निगम पकडवाए। मांग करने वालों में हिमांशु अग्रवाल, रौनक सिंह, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, देवेंद्र सिंह, मयंक सिंह, रेखा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन



फरिहा। कसबा के मोहल्ला खिड़की दरवाजा निवासी पुष्पा देवी (40) पर रविवार को बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों ने महिला के हाथ की उंगली काट ली। महिला द्वारा शोरगुल किए जाने पर परिजन के साथ आसपास के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने किसी तरह से बंदरों को भगाकर महिला को उनसे बचाया। गंभीर रुप से घायल हुई महिला को परिजन उपचार को निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। यहां उसका उपचार कराया गया। ग्रामीणों में नगर पंचायत के अफसरों के प्रति आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार मांग की गई। लेकिन अभी तक बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर पंचायत के अफसरों ने कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed