{"_id":"5fe62a168ebc3e3b850cfdf2","slug":"murder-firozabad-news-agr4736024136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिला था युवक का शव , हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर मिला था युवक का शव , हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में आईवी इंटरनेशनल स्कूल के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर उसकी शिनाख्त विजयपुर नगला भाव सिंह निवासी विशाल यादव के रूप में हुई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है।
शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने आईवी इंटरनेशनल स्कूल के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा देखा तो उन्होंने थाना मटसेना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएचओ मटसेना विनय कुमार मिश्र, एसआई अनिल कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उसकी पहचान थाना मटसेना के विजयपुर नगला भाव सिंह निवासी विशाल यादव (26) पुत्र श्याम सिंह यादव के रूप में हुई। मृतक के भाई राजपाल ने बताया कि विशाल यादव थाना उत्तर के टापाखुर्द में तिरुपति बालाजी गैस एजेंसी पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे घर से काम करने के लिए निकला था। देरशाम तक घर वापस नहीं पहुंचने पर ही परिजनों ने खोजबीन की थी। काफी खोजबीन किए जाने के बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। भाई का कहना है कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। शादी नहीं हुई थी। भाई ने विशाल की हत्या होने की आशंका जाहिर की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना विनय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन एक्सीडेंट का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
फिरोजाबाद। विशाल यादव के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका के चलते ही शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल के माध्यम से कराया गया। पैनल में डॉ. मनोज कुमार के अलावा डॉ. शैलेंद्र सिंह थे।