{"_id":"5e5560d18ebc3ef40d4ec3b9","slug":"murder-firozabad-news-agr431242790","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परस्थिति में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध परस्थिति में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। थाना जसराना के गांव सनेहीनगर में चल रहे शादी समारोह की दावत में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सनेहीनगर निवासी बृजमोहन के बेटे की बारात मंगलवार को जानी थी। सोमवार शाम को दावत का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने नगला शादी निवासी सोनू (20) पुत्र राजबहादुर अपने दोस्तों के साथ गया था। देर रात लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक सोनू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को गांव ले गए।
मंगलवार सुबह चोट के निशान देख परिजन एवं ग्रामीणों ने चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाल गिरीश चंद्र मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा शव को पीएम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।