फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Municipal strike, picketing employees

नगर निगम में हड़ताल, कर्मचारियों का धरना

Tue, 27 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Municipal strike, picketing employees
नगर निगम में हड़ताल, कर्मचारियों का धरना - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन सौली के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मारपीट के मामले में नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर कराने के विरोध में मंगलवार से कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। नगर निगम के साथ जलकल विभाग में भी ताला डाल दिया गया। कर्मचारियों गेट पर बैठ कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से ही कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। निर्माण विभाग, टैक्स विभाग, प्रकाश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग सहित जीवाराम हॉल में ताले डलवा दिए गए। यहां तक जलकल विभाग में भी ताला डाल दिया गया। निगम कर्मचारियों ने प्रमोद यादव की अध्यक्षता में जिला प्रशासन की रवैये पर नाराजगी जाहिर की। प्रदेश उपाध्यक्ष भुल्लू सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोग सामाजिक कार्यकर्ता की आड़ में अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं और नगर निगम अधिकारियों पर दबाव डालकर कर्मचारियों के निलंबन कराने का प्रयास। पूर्व अध्यक्ष राजीव दीक्षित ने कहा कि यदि ऐसी घटनाएं आगे भी हुईं तो नगर निगम कर्मचारी बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। संचालन तनवीर अहमद ने किया। मौके पर राशिद अली, अनिल भास्कर, छकौड़ीलाल, सुरेंद्र पाल, रामजी लाल यादव, प्रमोद यादव, दुर्गा प्रसाद, वेदप्रकाश, चंद्रशेखर, जेपी बघेल, मनोज यादव, शिवशंकर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, हरीमोहन श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed