{"_id":"604912eb8ebc3e58ff46269c","slug":"municipal-corporation-engaged-in-the-exercise-of-supplying-ganga-water-in-deprived-areas-firozabad-news-agr4839978145","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचित क्षेत्रों में गंगा वाटर की सप्लाई देने की कवायद में जुटा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचित क्षेत्रों में गंगा वाटर की सप्लाई देने की कवायद में जुटा नगर निगम
विज्ञापन
झाल गोपालपुर से जेडा झाल परियोजना में आता गंगाजल
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जेड़ाझाल परियोजना के जरिए जलापूर्ति से वंचित कई वार्ड और मोहल्ला में जल्द ही गंगा वाटर की सप्लाई देने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम द्वारा 15वें वित्त आयोग की धनराशि से करीब 15 किमी की लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
शहर की 20 प्रतिशत से ज्यादा की आबादी अभी भी जेड़ाझाल परियोजना के जरिए मिलने वाली पेयजल सप्लाई से अछूती है। इन सभी वंचित वार्डों एवं मोहल्ला में करीब पांच वर्ष पूर्व शुरू जेड़ाझाल परियोजना से जोड़ा जाएगा। जलकल विभाग द्वारा 15 किमी पेयजल पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव निगम के अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा मंजूरी मिलने की स्थिति में उक्त सभी वंचित वार्ड व मोहल्ला में पाइप लाइन डाली जाएगी।
इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की योजना
नई आबादी क्षेत्र दतौजी खुर्द, नगला भाऊ, लक्ष्मी नगर, संगम नगर, रहना, मोतीनगर, गुरूदेव नगर एवं रामनगर-संत नगर के कई मोहल्ले शामिल हैं।
ग्रीष्म काल से पूर्व वंचित क्षेत्रों में भी जेड़ाझाल परियोजना के जरिए पेयजल आपूर्ति दिलाने की कोशिश है। करीब 15 किमी नई पाइपलाइन डालने की कार्ययोजना तैयार की है। मंजूरी के तुरंत बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आरबी राजपूत महाप्रबंधक जल निगम