फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   motor operator dismissed from service

बंद पडे़ नौ नलकूपों के 18 ऑपरेटरों की सेवाएं समाप्त

Sat, 10 Oct 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
motor operator dismissed from service
फिरोजाबाद। जलकल विभाग ने बंद पडे़ नौ नलकूपों पर ठेके पर तैनात 18 ऑपरेटरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। बेरोजगार हुए नलकूप ऑपरेटर शनिवार को जलकल संस्थान पहुंचे, लेकिन अवकाश होने के कारण यहां उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। मामले को लेकर उनमें भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

काजी चौक नई बस्ती, संतोषनगर, नगला पान सहाय नंबर दो, हबीबगंज, झील की पुलिया, सुहागनगर सेक्टर चार, सुहागनगर तलैया, वाल्मीकि बस्ती में लगे नलकूप नंबर छह, औैद्योगिक क्षेत्र में नलकूप नंबर आठ काफी समय से बंद हैं। इनकी बोरिंग फेल हो चुकी हैं, लेकिन यहां पर तैनात ऑपरेटरों को लगातार मानदेय दिया जा रहा था।
विज्ञापन

अब जलकल विभाग ने इन पर तैनात ऑपरेटरों की सेवाएं खत्म कर दीं हैं। नलकूप ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह, आशीष, फिरासत अली, आसिफ, डबला ने बताया कि वह वर्षों से नलकूप पर तैनात थे। उनकी सेवा समाप्त करने की बजाय दूसरे नलकूपों पर समायोजित करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कोरोना काल में उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि नौ नलकूपों को बंद किया गया है। इनके विद्युत कनेक्शनों को बंद किया जाएगा। नौ नलकूपों में से दो नलकूप जल निगम के हैं। इनको जल निगम द्वारा जलकल विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया था।
इसलिए इन दोनों नलकूपों को जलकल विभाग की लिस्ट से हटा दिया गया है। इनका संचालन जल निगम द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed