फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother's younger sister lives in defending the young woman shot

मां के छोटी बहन का पक्ष लेने पर युवती ने गोली मार दी जान

Fri, 25 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 25 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mother's younger sister lives in defending the young woman shot
मोहल्ला शंभ्ूानगर में शुक्रवार सुबह एक युवती ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवती और उसकी छोटी बहन के बीच आपस में कहासुनी हो हो गई थी, इसमें मां ने छोटी बहन का पक्ष लिया। इसी मामूली सी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।  
विज्ञापन

युवती अनामिका गुप्ता (28) एके महाविद्यालय में बीएड विभाग के प्रोफेसर डाक्टर प्रदीप कुमार की पुत्री थी और वह नेट की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे उसकी अपनी छोटी बहन दीपशिखा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मां के छोटी बहन का पक्ष लेने से नाराज अनामिका ने बेडरूम में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और अलमारी में रखी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर को अपनी कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। गोली चलते ही मां व बहन ने दरवाजा खेलने का प्रयास किया, असफल होने पर दीपशिखा ने बाहर जाकर शोर मचाया आसपास के लोगों ने हथौड़े से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। खून से लथपथ अनामिका को राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय, सीओ श्यामकांत अस्पताल पहुंच गए।  
विज्ञापन


युवती ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया
 शंभूनगर में ही सुबह 9 बजे छात्रा पूनम (18) पुत्री स्व. धर्मेंद्र ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में फीरोजाबाद के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के वक्त पूनम घर अपने छोटे भाई आदित्य के साथ अकेली थी। वह कक्षा 11 की छात्रा है। एक दिन पहले उसकी मां ममता गांव वीरई में किसी परिवारीजन की मौत होने पर गई थीं। शुक्रवार सुबह पूनम मकान की गैलरी में बैठी थी और छोटा भाई सीढ़ियों पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। अचानक पूनम ने कुर्सी पर चढ़कर दुपट्टे से कमरे के दरवाजे के ऊपर बने वेंटीलेटर में  फंदा लगाया और गले में डालकर लटक गई। गला घुटने पर उसके मुंह से निकली आवाज सुनकर भाई आदित्य दौड़ा। बहन को फंदे पर लटका देख वह रोता हुआ पड़ोसी के घर पहुंचा। पड़ोसी ने पूनम को फंदे से उतारा। उस समय उसकी सांस चल रही थी। उसे आनन-फानन में राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आक्सीजन लगाई गई और एंबुलेंस से फीरोजाबाद ले जाकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed