{"_id":"6a087c0af85722939e03dd3e","slug":"mother-of-two-adamant-on-marrying-her-brother-in-law-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवर के प्यार में पागल भाभी: दो बच्चों की मां की ऐसी जिद, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर के प्यार में पागल भाभी: दो बच्चों की मां की ऐसी जिद, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; बुलानी पड़ी पुलिस
Sat, 16 May 2026 09:54 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 16 May 2026 09:54 PM IST
सार
देवर ने भाभी की मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया, तो महिला आगबबूला हो गई। महिला ने पहले तो देवर को धमकी दी कि वह उसके विरुद्ध छेड़छाड़ की झूठी प्राथमिकी दर्ज करा देगी। जब देवर इस पर भी तैयार नहीं हुआ तो उसने घर में रखा विषाक्त पदार्थ गटक लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो बच्चों की मां अपने ही अविवाहित देवर से शादी करने की जिद पर अड़ गई। देवर द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से क्षुब्ध महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
नगर के थाने के पीछ स्थित एक मोहल्ले निवासी एक महिला काफी समय से अपने देवर पर जबरन शादी करने का दबाव बना रही थी। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। जब देवर ने उसकी मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया, तो महिला आगबबूला हो गई। महिला ने पहले तो देवर को धमकी दी कि वह उसके विरुद्ध छेड़छाड़ का झूठी प्राथमिकी दर्ज करा देगी। जब देवर इस पर भी तैयार नहीं हुआ तो उसने घर में रखा विषाक्त पदार्थ गटक लिया।

महिला की तबीयत बिगड़ती देख घर में खलबली मच गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और डॉक्टरों से पूछताछ की और स्थिति का जायजा लेने के बाद वापस लौट आई।
थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि यह पूरा विवाद एक पारिवारिक और प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है, जिसमें महिला ने देवर से विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है और फिलहाल उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-UP: अनीता देवी ने दिखाया ऐसा साहस, एसएसपी ने भी किया सलाम; बदमाशों से लोहा लेते हुए ये वीडियो हुआ था वायरल