फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother innocent in case of selling newborn baby

Firozabad News: नवजात शिशु को बेचने के मामले में मां बेकसूर

Thu, 09 May 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 09 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mother innocent in case of selling newborn baby
फिरोजाबाद। एक पखवाड़े पहले नवजात शिशु को बेचने के मामले में मां बेकसूर निकली। इसके बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) ने उसे मां के सुपुर्द कर दिया। वहीं शिशु को बेचने के मामले में आरोपी डाॅक्टर व नर्स का रामगढ़ प़ुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र के कोटला रोड रानी नगर में किराए के मकान में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार बघेल की पत्नी दामिनी ने 18 अप्रैल को घर पर बेटे को जन्म दिया था। बीमार होने पर उसे सैलई क्षेत्र में स्थित न्यू लाइफ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता धर्मेंद्र 18 हजार रुपये के बिल का भुगतान करने में असमर्थ था। पुलिस का मानना है कि धर्मेंद्र ने अपने बेटे को सज्जन गर्ग निवासी एस वन, थर्ड फ्लोर श्री साईं अपार्टमेंट श्रुति एन्क्लेब द्वारिकापुरी ग्वालियर को बेच दिया था। 23 अप्रैल को रामगढ़ थाने की पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे को सज्जन गर्ग के घर से बरामद कर लिया था। 27 अप्रैल की शाम धर्मेंद्र और सज्जन गर्ग को जेल भेज दिया गया था। जबकि नवजात को मां के साथ वन स्टाप सेंटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed