{"_id":"664f94d8631a2c2efd0c4474","slug":"mother-and-daughter-burnt-when-box-burst-while-tying-bangles-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-125178-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चूड़ी जुड़ाई करते समय डिब्बी फटने से मां–बेटी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चूड़ी जुड़ाई करते समय डिब्बी फटने से मां–बेटी झुलसी
Fri, 24 May 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को चूड़ी जुड़ाई करते समय मिट्टी के तेल की डिब्बी फटने से मां–बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर लिया है।
हिमायूंपुर निवासी 20 वर्षीय खुशबू बृहस्पतिवार की शाम घर में चूड़ी जुड़ाई कर रहीं थी। तभी अचानक मिट्टी के तेल की डिब्बी फट गई। डिब्बी फटने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई। बेटी को बचाते समय उसकी मां कमलेश कुमारी भी झुलस गई। उनके हाथों व अन्य स्थान पर आग से चोट आई हैं। परिजन उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। युवती 60 प्रतिशत झुलस गई है। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया है। आराम न मिलने पर आगरा रेफर किया जाएगा।