फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mortal deaths from mortal, rural unconscious

करंट से नल मिस्त्री की मौत, ग्रामीण बेहोश

Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mortal deaths from mortal, rural unconscious
करंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकारी नल की बोरिंग करते समय लोहे के पाइप हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गए। इससे नल मिस्त्री चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, करंट लगने से एक ग्रामीण बेहोश हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव नगला सदिया में सरकारी नल खराब पड़ा था। ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा सोमवार को ठीक कराने के साथ ही बोरिंग करा रहे थे। बोरिंग के साथ नल को ठीक करने के लिए खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी नल मिस्त्री शिवराज सिंह पुत्र श्रीपाल आया था। शिवराज सिंह ग्रामीणाें की मदद से बोरिंग के अंदर से लोहे के पाइप निकाल रहा था। इसी बीच एक पाइप बोरिंग के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इसलिए दोनों को करंट लग गया। वह अचेत होकर मौके पर ही गिए गए। ग्रामीण दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर आए। उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए शांत कराने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार नल की बोरिंग के साथ घरों की छतों से होकर गुजर रहे हैं। इनको हटवाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने के साथ ही जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिए थे लेकिन आज तक यहां से तारों को नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोर ने तोड़ा दम
गोलू-मोलू ढाबे पर हादसा, बस की छत पर दोस्तों के साथ बैठा था वह
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला।
तीर्थयात्रा से लौट रहे बस की छत पर सवार एक किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं साथी भी झुलस गए। परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।
 थाना पचोखरा के गांव देवखेड़ा से दो दिन पहले श्रद्धालु बस से राजघाट गंगा स्नान के लिए गये थे। इसके बाद वे मथुरा बल्देव और ब्रज दर्शन करने के बाद रविवार रात को घर लौट रहे थे। इसी बीच एटारोड पर स्थित गोलू-भोलू ढाबा पर बस खड़ी हुई। बस के रुकते ही तीर्थयात्री उतरने लगे।   बस की छत पर देवखेड़ा निवासी अमन (15) पुत्र मनोज कुमार, कैलाशी (22) पुत्र पप्पू आदि बैठे थे। इस बीच अमन उतरने के लिए खड़ा हुआ तभी वह हाइटेंशन के तार के संपर्क में आ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कैलाशी और एक युवती झुलस गए। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

  परिजनों ने अमन के पोस्टमार्टम न कराने के निवेदन पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप  दिया।  उपजिलाधिकारी संगमलाल यादव ने गांव पहुंचकर मृतक के परिवारीजनों से मिले तथा उन्हें मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed