फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Moradabad girl found at Subhash Tiraha

सुभाष तिराहा पर मिली मुरादाबाद की युवती

Tue, 08 Feb 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Moradabad girl found at Subhash Tiraha
फिरोजाबाद। मुरादाबाद की युवती को शिकोहाबाद थाना पुलिस ने सुभाष तिराहा से बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके परिजन को सौंप दिया। युवती दो दिन से घर से लापता थी। वह शिकोहाबाद तक कैसे पहुंची इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके।
विज्ञापन

सोमवार शाम को काफी देर से सुभाष तिराहा पर खड़ी युवती को पूछताछ के बाद महिला पुलिस थाने ले आयी। युवती के परिजन को भी युवती के बरामद होने की जानकारी दी। मंगलवार को सुबह शिकोहाबाद थाने पहुंचे परिजन ने बताया कि युवती दो दिन से लापता थी।
विज्ञापन

उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। इस संबंध में मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइन में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मुरादाबाद पुलिस भी युवती को बरामद करने का प्रयास कर रही थी। युवती मुरादाबाद के मोहल्ला रामगंगा विहार की रहने वाली है। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि युवती को सुभाष तिराहा से बरामद किया गया था। परिजन युवती को अपने साथ मुरादाबाद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed