फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   monkeys attacked and injured doctor who came to drop her sister at railway station In Firozabad

Firozabad News: बहन को स्टेशन छोड़ने आए डॉक्टर पर बंदरों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Mon, 15 May 2023 11:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 11:40 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बहन को स्टेशन छोड़ने आए डॉक्टर पर बंदरों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया। 
 

विज्ञापन
monkeys attacked and injured doctor who came to drop her sister at railway station In Firozabad
टूंडला रेलवे स्टेशन पर बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह लखनऊ जा रही बहन को छोड़ने आए आगरा के चिकित्सक पर बंदरों ने हमला बोल दिया। हमले में चिकित्सक गंभीर रूप घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह आठ बजे करीब की है। आगरा के देहली गेट निवासी हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजय चतुर्वेदी लखनऊ निवासी अपनी बहन संगीतादेवी को शताब्दी एक्सप्रेस में बैठाने के लिए टूंडला रेलवे स्टेशन आए थे। वे बहन के साथ प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। तभी बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। वह बचाव के लिए चिल्लाए, अन्य यात्री सहायता के लिए दौड़े तब तक बंदर ने उनकी बाजू पर काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, सीधे पहुंची थाने; बात सुनकर शर्मसार हो

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी यात्रियों को घायल कर चुके हैं बंदर

बंदरों के हमले से घायल होकर वे छटपटाकर वहीं बैठ गए। घटना देख उनकी बहन संगीता घबरा गईं। चिकित्सक ने उन्हें समझाते हुए शताब्दी एक्सप्रेस के आने पर बैठाते हुए। आगरा के लिए रवाना हो गए। टूंडला रेलवे स्टेशन पर यह पहली घटना नहीं है। अभी एक मई को भी बंदरों ने गुजरात के सोमनाथ निवासी पूनम बेन के ट्रेन से कुल्फी लेने उतरने के दौरान हमला बोल दिया था। इसमें वे गंभीर घायल हो गई थीं।


यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुआ

बंदरों को भगाने के लिए प्रस्ताव तैयार है 

सहायक मुख्य यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन ने बताया कि बंदरों की समस्या रेलवे स्टेशन ही नहीं पूरे शहर में है। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए बंदरों को भगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर  उच्चाधिकारियों को भेजा था। वहां से मंजूरी भी मिल गई है। 15-20 दिन में उस पर कार्ययोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed