फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Monkey rampage in Tundla, attack on woman

Firozabad News: टूंडला में बंदरों का उत्पात, महिला पर बोला हमला

Sat, 20 May 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Monkey rampage in Tundla, attack on woman
टूंडला। बंदरों का उत्पात नगर में चरम पर पहुंच गया है। बंदरों की लगातार बढ़ रही जनसंख्या नगरवासियों के लिए खतरा बनती जा रही है। हजारों की संख्या में बंदर राह चलते लोगों पर हमला कर रह हैं। नगर व रेलवे परिक्षेत्र में बंदरों का भारी आतंक है। शुक्रवार को हाईवे रीजेंसी में एक महिला पर बंदरों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। नगरवासियों ने डीएम से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के हाईवे रीजेंसी निवासी बीना शर्मा शुक्रवार सुबह सात बजे करीब घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। तभी बंदरों के झुंड वहां पहुंच गया तथा उस पर हमला बोल दिया। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाते हुए महिला को बचाया, लेकिन एक बंदर ने उनको पैर में काट लिया। हाईवे रीजेंसी में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी बंदर कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। हाईवे रिजेंसी में बंदरों के जमावाड़ा से बच्चे और महिलाएं अकेले घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। डंडा लेकर ही बाहर निकलना पड़ता है। बंदरों का आतंक नगर में ही नहीं रेलवे क्षेत्र व रेलवे स्टेशन पर भी है। दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन पर आगरा के हड्डी रोग विशेषज्ञ व गुजरात की एक महिला को बंदरों ने हाथ में काट लिया था। सिविल क्षेत्र हो या रेलवे बंदरों से लोग भयभीत हैं सुबह टहलने आने के दौरान भी कई लोगों को घायल कर चुके। नरेन्द्र कटियार, डीपी सिंह, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, गगन गुप्ता, सुब्रत कुमार, सुरेन्द्र यादव, अशोक यादव आदि ने डीएम व पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

टूंडला। सांवले प्रसाद रोड, मंटारोड, जैनगली, बल्देवरोड, मस्जिदरोड, मुख्य बाजार, निजामी बस्ती, नईबस्ती, शिवनगर, थाने के पीछे, तेलमिलरोड, हाईवे रीजेंसी, फिरोजाबाद रोड, सरस्वती नगर, शिवपुरी, राधा नगर, मनी की मढैया, एटरोड आदि के अलावा रेलवे न्यू कालोनी, रैस्टकैंप कालोनी, सेंट्रल रोड, कंपनी बाग, रेलवे टीचर कालोनी, रेलवे स्टेशन आदि हैं। बंदरों की संख्या नगर में अधिक बढ़ती जा रही है। पालिका का नया बोर्ड गठित होते ही बंदरों को पकड़वाने की कार्रवाई की जाएगी। आशुतोश त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed