फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Modi's birthday celebrated in simplicity

सादगी से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Sun, 18 Sep 2016 12:51 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 18 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Modi's birthday celebrated in simplicity
सादगी से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन - फोटो : Amar Ujala
विचार गोष्ठियों का आयोजन, स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपाइयों ने सादगी से मनाया। इस अवसर पर जगह-जगह विचार गोष्ठियों का आयोजन हुआ तथा शिकोहाबाद स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
तुलसी पैलेस में आयोजित विचार गोष्ठी में नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि निष्ठावान, आदर्शवादी, चरित्रवान पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों देश मजबूत हो रहा है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवमोहन श्रोती, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव, मंगल सिंह राठौर, सुनील शर्मा आदि रहे। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा, पूनम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होटल कांता में केक काटकर मोदी का जन्मदिन कार्य दिवस के रूप में मनाया। अमोल वशिष्ठ, विकास तोमर, पंकज, विवेक जोशी, भोला कटारा आदि रहे।
विज्ञापन

 भाजपा के नेता प्रेमसिंह वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। मीडिया प्रभारी रामऔतार सिंह गुर्जर, प्रेमसिंह वर्मा, राजीव प्रियदर्शी, रामऔतार सिंह गुर्जर, विमल राठौर मौजूद थे। नेहरू युवा मंडल नगला बरी द्वारा मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। शुभारंभ योगेंद्र पौनियां ने किया। अध्यक्षता शिवनरायण शर्मा, संचालन रवि शर्मा ने किया। मंडल उपाध्यक्ष आलोक उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, सुबोध यादव, अक्षय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्टेशन रोड स्थित गणेश कुष्ठ आश्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फल वितरित कर नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। जिला मंत्री ब्रजेश यादव बाजा ने कहा कि केंद्र सरकार तेजी से विकास कार्य करा रही है। विष्णु सक्सेना, नाहर सिंह भदौरिया, सचिन गुप्ता, फौरन सिंह, सुभाष आदि थे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बजरंग खाद्य भंडार पर धूमधाम के साथ मनाया गया। देवेश भारद्वाज, विशाल राजपूत, डीपी यादव, ठाकुर मान सिंह राठौर, यतेंद्र सिंह आदि थे।

 
फरिहा में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रभंजन जैन, क्षेत्रपाल सिंह लोधी, भागीरथ लोधी, सतवीर सिंह, मुनेंद्र जादौन, जितेंद्र सागर, सतेंद्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed