फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MNREGA scheme: CDO gave notice to all BDOs and APOs

मनरेगा योजना: सीडीओ ने सभी बीडीओ एवं एपीओ को थमाए नोटिस

Tue, 15 Jun 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
MNREGA scheme: CDO gave notice to all BDOs and APOs
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद भी मनरेगा योजना की प्रगति जिले में खराब होने पर सीडीओ चर्चित गौड़ नाराजगी जाहिर की है। इस पर सीडीओ ने जिले के सभी बीडीओ के साथ एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस संबंध में 16 जून की शाम तक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के केस कम होने के साथ ग्रामीण अंचल में विकास कार्यों को गति देने के आदेश सभी बीडीओ के साथ ही मनरेगा के एपीओ को दिए थे। लेकिन सीडीओ चर्चित गौड़ ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की जब समीक्षा की तो प्रगति की स्थिति काफी खराब मिली। ग्रामीण अंचल में पीएम आवासों का निर्माण कराए जाने की गति भी काफी धीमी मिली। इसके साथ ही मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण अंचल में कराए जाने वाले मॉडल कार्य मनरेगा पार्क, स्टेडियम के साथ ही तालाबों के निर्माण कार्य का कार्य भी सुस्त रफ्तार से होता मिला। वहीं, पौधरोपण के साथ ही वर्षा जल संचयन, लघु सिंचाई विभाग, भूमि संरक्षण विभाग सहित अन्य विभागों के कार्य तेज गति से संचालित नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीडीओ चर्चित गौड ने जिले के सभी बीडीओ तथा उपायुक्त मनरेगा एवं पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने 16 जून तक स्पष्टीकरण नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed