फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MNREGA: 28153 workers got employment on the first day

मनरेगा: पहले दिन 28153 श्रमिकों को मिला रोजगार

Thu, 26 Aug 2021 10:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: 28153 workers got employment on the first day
रफ़रोजाबाद ! शिकोहाबाद के गलामई में मनरेगा अभियान के तहत चल रहे कार्य को देखते डीसी मनरेगा अजयकुम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 40 हजार श्रमिकों को रोजगार दिए जाने के अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार को जिले में की गई। पहले दिन 28153 श्रमिकों को काम मिल सका। फिरोजाबाद ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब रही। शुक्रवार को यह संख्या 40 हजार के पार पहुंचाने की कवायद की जा रही है। अभियान के तहत गांव में कच्चे मार्ग के निर्माण के साथ अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान की मॉनिटरिंग सीडीओ चर्चित गौड़ एवं डीसी मनरेगा अजय कुमार करेंगे।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिला प्रशासन ग्रामीण अंचल में श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार देने की कोशिश में है। बृहस्पतिवार से एक दिन में 40 हजार मनरेगा श्रमिकों को काम देने का अभियान शुरू होना था। सीडीओ चर्चित गौड़ ने जिले के सभी ब्लॉकों को लक्ष्य आवंटित कर दिए थे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद ब्लॉक में 5035 मनरेगा श्रमिकों को रोजगार दिया जाना था लेकिन ब्लॉक की स्थिति खराब रही। यहां महज 1488 श्रमिकों को ही रोजगार दिया गया। वहीं शिकोहाबाद ब्लॉक में 5319 के सापेक्ष 2859 श्रमिकों को रोजगार मिला। अरांव ब्लॉक की स्थिति सबसे बेहतर रही यहां लक्ष्य के सापेक्ष 115 श्रमिक कम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि शुक्रवार को यह संख्या लक्ष्य के सापेक्ष आगे बढ़ने की उम्मीद है। एका में लक्ष्य के सापेक्ष 171, जसराना में 794, हाथवंत में 1912, मदनपुर ब्लॉक में 1483 एवं नारखी ब्लॉक में 751,टूंडला ब्लॉक में 614 श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

ब्लॉक का नाम श्रमिकों को दिया काम
अरांव 3715
एका 3872
फिरोजाबाद 1488
जसराना 2610
हाथवंत 3123
मदनपुर 3482
नारखी 3575
शिकोहाबाद 2859
टूंडला 3429
------------------------------
कुल 28153
------------------------------
- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 40 हजार श्रमिकों को एक सप्ताह तक काम देने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। पहले दिन फिरोजाबाद ब्लॉक की स्थिति खराब रही। शुक्रवार से यह संख्या पूर्ण की जाएगी।
चर्चित गौड़ सीडीओ फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed