{"_id":"6255c4a0ed5e62425138c1f3","slug":"mlc-election-firozabad-news-agr5300885119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाइयां, हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाइयां, हुई आतिशबाजी
विज्ञापन

आगरा-फिरोजाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे ने एकतरफा जीत हासिल की
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/टूंडला। एमएलसी चुनाव में आगरा-फिरोजाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे के जीत की सूचना आते ही पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक खुशी से झूम उठे। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गई और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।
भाजपा जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने विजय शिवहरे को जिताने का काम किया है। जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार बोले, यह जीत पार्टी की विचारधारा की जीत है। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी,मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, शिवमोहन श्रोत्रिय, सुनील शर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता ने भी खुशी जाहिर की है।
शिकोहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी शिवहरे की जीत से उत्साहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एटा रोड पर नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। वहीं संवाद प्रकोष्ठ के संयोजक प्रवीण यादव एडवोकेट के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें भाजपा को मिली जीत पर सभी ने खुशी जताई। इस अवसर पर शिवमंगल, कृष्ण अवतार यादव, जय कुमार यादव, रवींद्र राजपूत, संजय बघेल, नरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टूंडला प्रतिनिधि के अनुसार, एमएलसी चुनाव में में मिली शानदार जीत पर भाजपा विधायक प्रेमपाल धनगर ने अपने आवास पर मिष्ठान वितरण किया। कहा कि पूरे प्रदेश में जनता को तमाम सरकारी योजनाओं का बिना किसी भेदभाव के लाभ मिल रहा है। रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। नारी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला, रामतीर्थ सिंह चक, दुष्यंत जादौन, संजय परमार, तरुण शर्मा, जितेन्द्र प्रताप सिंह, लोकेश जादौन, अजीत जुरैल, सौरभ प्रताप सिंह, रमेश बघेल, सुरेश पाठक आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव में 80 में से 80 सीट जीतेगी भाजपा : वृंदावन
टूंडला। भाजपा जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटी गई। जिला संयोजक बोले, चुनाव चाहे ईवीएम से हो या बैलेट पेपर से हो जीत भाजपा की ही होगी। जनता भाजपा के साथ है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। जिला महामंत्री दीपक चौधरी और मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद, सोनी शिवहरे, महीपाल निषाद, दीपक प्रधान, राहुल चक, सतेन्द्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, आशू चौधरी, राजन सिंह, संदीप जैन, राजेश अग्रवाल, बृजपाल परमार, कोमल वाल्मीकि, मुकेश पचौरी आदि मौजूद रहे।