{"_id":"577679074f1c1b943479ac68","slug":"mla-assures-the-strap-parks","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दिया पट्टा-पार्क बनवाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दिया पट्टा-पार्क बनवाने का आश्वासन
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के टूंडला विधायक, अन्य नेता एवं समाजवादी पार्टी के सिरसागंज विधायक हरिओम यादव पंपोर आतंकवादी हमले में शहीद सैनिक वीर सिंह के गांव नगला केवल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद के परिवारीजनों को सांत्वना दी।
बसपा के जोन कोऑर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह, मंडल कोऑर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह, शैलेंद्र कुमार, विधायक राकेश बाबू, जिलाध्यक्ष चौ. सालिग सिंह पार्टी नेताओं के साथ शहीद वीर सिंह के अंत्येष्टि स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किए और इसके बाद शहीद के परिवारीजनों से मुलाकात की। इस दौरान टूंडला विधायक राकेश बाबू ने प्रदेश सरकार से शहीद को एक करोड़ रुपये और परिवारीजनों को ग्राम सभा की तीन एकड़ जमीन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मांग करेंगे। इस अवसर पर बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इं. प्रदीप सिंह, ग्राम प्रधान विजय सिंह, अप्पू जाटव, लोकेश कुमार, हरेंद्र प्रताप सिंह आदि भी मौजूद रहे।
वहीं सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने भी शहीद के गांव नगला केवल पहुंचकर परिवारीजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि एसडीएम से बात कर बच्चों के लिए पट्टा दिलाया जाएगा। वहीं अंत्येष्टि स्थल के सौंदर्यीकरण और पार्क के लिए भी बात की जाएगी। वहीं शहीद के परिवारीजनों को लोहिया ग्राम से आवास दिलाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शहीद की शहादत पर 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है और शीघ्र ही परिवारीजनों को चैक मिल जाएगा। इस मौके पर उनके साथ ठा. प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, बहुजन मुक्ति पार्टी इटावा के जिलाध्यक्ष अर्जुनेश कुमार शहीद के गांव परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उनके साथ प्रेमपाल बघेल, सुधाकर अंबेडकर, देवेंद्र यादव, सत्यपाल, शैलेश कुमार, रौकी आदि थे।