Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Missing teenager dead body found in field in Firozabad

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या: हाथ-आंखों में ठोंकी कील, खेत में मिला शव, IG बोले-जल्द आरोपी को पकड़ेंगे

Sat, 10 Jun 2023 10:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 10:57 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई। उसके हाथ व आंखों में कील गड़ाई गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। IG बोले-जल्द आरोपी को पकड़ेंगे। 
 

विज्ञापन
Missing teenager dead body found in field in Firozabad
Firozabad: किशोरी का शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस टीम. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का अर्धनग्न शव गांव के बाहर चरी के खेत में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमें जांच में जुटी है। मौके पर पहुंच आईजी ने जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

पास की थी दसवीं की परीक्षा

टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने हाल ही में कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक वह घर में ही थी। उसके बाद वह गांव में ही चल रही भागवत कथा में भाग लेने गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने पहले समझा गांव में ही किसी के घर होगी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, किंतु उसका कही पता नही चला। परिजन रात भर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बीमार पड़े श्रीजगन्नाथ भगवान: चावल और रोटी का नहीं लगेगा भोग; च्यवनप्राश, काढ़ा, औषधियों से होंगे ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गले में चोट के निशान मिले

शनिवार सुबह एक ग्रामीण शौच के लिए गया तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देखा तो हतप्रभ रह गया। उसने परिजनों को खेत में किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। खेत में किशोरी अर्धनग्न मृत पड़ी थी, इससे प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उसके गले में दुपट्टा पड़ा व गले में चोट के निशान थे। 

सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंची

सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस फोर्स सहित पहुंच गए। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्पर्ट टीमों ने पड़ताल की। घटना की जानकारी पर आईजी दीपक कुमार, एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, सीओ अनिवेश कुमार पहुंच गए। मृतका के पिता गिरीशचन्द्र ने हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ेंः- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे सीधे थाने
 

परिजनों बोले-चुभोई गईं हैं हाथों व आंखों में कीलें

मृतका किशोरी के परिवार की महिलाओं ने बताया कि मौके पर उन्होंने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा था। उसके हाथों में कीले चुभोई गईं थीं। इतना ही नहीं कील से उसकी आंखें निकाली गईं थी तथा वह अर्द्धनग्न हालात में पड़ी थी।

हत्या, दुष्कर्म के खुलासे को पांच टीमें गठित

किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आईजी दीपक कुमार के निर्देश पर अधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई है। इस बीच पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना के खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो उठाया खौफनाक कदम
 

जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा

आईजी दीपक कुमार ने कबा कि किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना के खुलासे को पांच टीमें गठित की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हाथों व आंखें में कील घुसाने जैसी कोई बात नहीं है। गर्मी में शव पड़ा होने पर शरीर ऐसा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed