{"_id":"64dfa670ef1c70d0950408f6","slug":"missing-boy-recovered-by-police-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-2983-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लापता बालक पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लापता बालक पुलिस ने किया बरामद
Fri, 18 Aug 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। नगर के ज्योतिकुंज कॉलोनी निवासी नौ वर्षीय छात्र पारस यादव बृहस्पतिवार शाम चार बजे घर से कोचिंग के लिए निकाला था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। तब परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। परिजन की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। कस्बा इंचार्ज योगेश नागर ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से छात्र के जाने की दिशा में उसकी तलाश की। पुलिस देर शाम कंपनी बाग पार्क की तरफ पहुंची। जहां खंडहर हो चुके रेलवे आवासों के पास पारस खड़ा मिला। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि छात्र ने बताया कि उसे बाइक पर कोई लाया था जो वहां छोड़ गया। संवादफोटो-
विज्ञापन