{"_id":"589772954f1c1bc64fe82c52","slug":"miss-the-lack-of-vehicles-in-the-district-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से जिले में खलेगी वाहनों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से जिले में खलेगी वाहनों की कमी
Amar Ujala
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में आठ तारीख से वाहनों की कमी खलेगी। पुलिस लाइंस से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र पर रवाना करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा।
जिले में 11 तारीख को मतदान होगा। पोलिंग पार्टियों को पुलिस लाइंस से मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए करीब 12 सौ से अधिक वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी। इनका अधिग्रहण परिहवन विभाग द्वारा सात फरवरी(कल) से शुरू कर दिया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडे का कहना है कि जो वाहन अधिग्रहण किए गए हैं, उनके वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा चुका है। इसमें ट्रक, मिनी ट्रक के साथ लोडिंग वाहनों सात तारीख को अधिग्रहण करके पुलिस लाइंस परिसर में खड़ा किया जाएगा। साथ ही सभी वाहन 10 तारीख को पुलिस लाइंस से पोलिंग पार्टियों को लेकर मतदान केंद्र पर रवाना होंगे। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण ने कहा कि जिन वाहन स्वामियों के वाहन चुनाव के लिए अधिग्रहण किए गए हैं।