{"_id":"6942f3c54de2b5612e07835f","slug":"minority-rights-day-today-madrasa-modernization-scheme-has-been-discontinued-scholarship-benefits-are-available-firozabad-news-c-169-1-mt11005-163256-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक अधिकार दिवस आज : बंद हो गई मदरसा आधुनिकीकरण योजना, छात्रवृत्ति का मिलता है लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस आज : बंद हो गई मदरसा आधुनिकीकरण योजना, छात्रवृत्ति का मिलता है लाभ
Wed, 17 Dec 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों का निकाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराया जाता है। जबकि छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति विभाग के द्वारा प्रदान की जा रही है। वहीं मदरसों के सुधार के लिए शुरू की गई मदरसा आधुनिकीकरण योजना बंद हो जाने के कारण इसका लाभ पिछले कई वर्षों से नहीं मिल रहा है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से अल्पसंख्यक वर्ग के लिए हजयात्रा पर जाने वाले हजयात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के साथ ही विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाती है। विभाग की ओर से अल्पसंख्यक विभाग के कक्षा नौ से दस के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस वित्तीय वर्ष में करीब 178 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जा चुका है। जबकि कक्षा 11 एवं 12 के 166 छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि भेजने की विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग की मानें तो मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को विभाग की ओर से मानदेय प्रदान किया जाता था। इसका लाभ जिले के 25 मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को मिल रहा था। लेकिन यह योजना पिछले कई वर्षों से बंद हो गई है। इसके कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों की निकाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से कराया जाता है। अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दिए जाने के साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।