फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Minor misdeed Accused Injured in Police Encounter Shot in Leg During Arrest in UP

UP: 17 वर्षीय लड़की से नाम बदलकर दोस्ती, फिर दुष्कर्म...पुलिस ने सहरोज खान का किया ऐसा हश्र; कांप गए पैर

Tue, 06 Jan 2026 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 11:50 AM IST
सार

फिरोजाबाद पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की  से नाम बदलकर दोस्ती और फिर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। 

विज्ञापन
Minor misdeed Accused Injured in Police Encounter Shot in Leg During Arrest in UP
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी से सोमवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है।
विज्ञापन


थाना जसराना के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने निजामपुर निवासी सहरोज खान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि पुत्री की उम्र करीब 17 वर्ष है। जिसको सहरोज खान निवासी निजामपुर, थाना जसराना बहलाकर के कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मई 2025 में मक्के के खेत में ले गया। जहां पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो-वीडियो बना लिए। 
विज्ञापन


मई 2025 से फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा है और पुत्री के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पुत्री इस डर से इतनी भयभीत है कि वह मानसिक संतुलन भी खो देती है और कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। लोक लज्जा को कारण पुत्री इस बात को छुपाए रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन






मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में मुखबिरों को लगा दिया। सोमवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एटा शिकोहाबाद मार्ग से विलासपुर मोड से प्राणपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। कोतवाल राजेश कुमार पांडेय की टीम ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। 


पुलिस ने चलाई तो आरोपी के पैर में गोली लग गई। तलाशी के दौरान पुलिस को एक तमंचा, एक कारतूस मिला है। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए भेजा। एसपी देहात अनुज कुमार चौधरी, सीओ प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed