फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mindful of the traffic pictures

चित्रों से किया यातायात के प्रति जागरूक

Thu, 26 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mindful of the traffic pictures
यातायात माह के अंतर्गत टूंडला पुलिस ने एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने यातायात संबंधी चित्र बनाकर नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने विजयी छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी के चलते हम अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल देते हैं। इस दौरान उन्होंने छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए प्रश्न भी पूछे। वहीं छात्रों से अभिभावकों द्वारा यातायात के नियम का उल्लंघन करने पर उनके साथ वाहनों से स्कूल न आने की बात कही। इस दौरान सीओ एसएस भारद्वाज, सीओ, थाना प्रभारी राजीव यादव, यातायात प्रभारी मनोज यादव आदि ने भी यातायात नियमों की जानकारी दी। इससे पूर्व शिवप्रसाद बालिका महाविद्यालय, शिवप्रसाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल, बर्ड एंड डीड हाईस्कूल, एमएस सीनियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि विद्यालयों के करीब 350 छात्रों ने यातायात पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। संचालन रामेश्वर मिश्रा और आभार कालेज प्रधानाचार्य संजीव चार्ल्स तिवारी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन


जय हिंद के स्वरों से गूंजा कालेज प्रांगण
टूंडला (ब्यूरो)। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने एमएस विद्यालय पहुंचते ही बच्चों से सबसे पहले जयहिंद के नारे लगवाए। एसपी के जय हिंद बोलने की कहने से समूचा विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो गया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रही विजयी छात्र
टूंडला (ब्यूरो)। श्री शिवप्रसाद बालिका महाविद्यालय की छात्रा सुधा प्रथम, स्वाति जैन द्वितीय, प्रिया तृतीय स्थान पर रही। श्री शिव प्रसाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आदित्य कश्यप प्रथम, याशिका मिश्रा द्वितीय और नेहल दीक्षित द्वितीय स्थान पर रहीं। श्री शिव प्रसाद पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रीती दिवाकर प्रथम, तरुन्नम बानो द्वितीय, ईशा पुंडीर तृतीय स्थान पर। बर्ड एंड डीड हाईस्कूल की काजल सोलंकी प्रथम, मेघा यादव द्वितीय शगुन तृतीय स्थान पर रही। ओडीवी कालेज की अनुदिता शुक्ला प्रथम, अतुल सोलंकी द्वितीय और प्राची सोलंकी तृतीय स्थान पर रही। एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सीनियर वर्ग में स्वाति भारद्वाज प्रथम, अंशुल राज द्वितीय, अनुज कपूर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में बालकृष्ण सारस्वत प्रथम, अन्नति द्विवेदी द्वितीय और गरिमा यादव तृतीय स्थान पर रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed