{"_id":"654645079faeee0e7004e2b3","slug":"middle-aged-man-shot-dead-in-firozabad-who-had-gone-to-terahvi-bhandara-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: तेरहवीं का भोज खाने गए अधेड़ की सरेराह गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: तेरहवीं का भोज खाने गए अधेड़ की सरेराह गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली दहशत
Sat, 04 Nov 2023 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:50 PM IST
सार
फिरोजाबाद में तेरहवीं का भोज खाने गए अधेड़ की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
Firozabad: अधेड़ की गोली मारकर हत्या, मौके पर मौजूद पुलिस व लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की शाम सरेराह अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में ही तेरहवीं का भोज खाने गया था। उसी समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और भाग गया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
घटना नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव की है। शनिवार को गांव में बालकराम की तेरहवीं का भोज चल रहा था। गांव निवासी राजेश कुमार (55) भी भंडारे में प्रसाद खाने गया था। इस दौरान एक व्यक्ति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान सामने वाले व्यक्ति ने तमंचा निकाल लिया। देखते ही देखते उसने राजेश को गोली मार दी। गोली सीने को चीर गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: शादी तो हुई... लेकिन सुहागरात नहीं, हकीकत पता चली तो एक पल में बिखर गए दुल्हन के सपने; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
राजेश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। कुछ ही सेंकड में उसने दम तोड़ दिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग आ पाते, तब तक आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।