फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   middle-aged dies in accident

सड़क हादसे में जसराना निवासी अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 29 Sep 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
middle-aged dies in accident
जसराना। वाहन का इंतजार करते समय अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल अधेड़ की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला पोतपुरी निवासी सुरेश चंद्र (47) पुत्र ग्याप्रसाद मैनपुरी क्षेत्र के परौख पुल के पास अपनी रिश्तेदारी में गए थे। रिश्तेदारी से मंगलवार को वह घर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची मैनपुरी पुलिस ने घायल को मैनपुरी उपचार के लिए भेजा, जहां से सुरेश को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन सुरेश को लेकर फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही सुरेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जसराना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा हादसा मैनपुरी में हुआ है। परिजनों के कहने पर जसराना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed