{"_id":"6a4e8830e26c1ca59f0f8dbc","slug":"message-of-environmental-conservation-resonates-through-rally-for-environment-two-students-become-nature-guardians-firozabad-news-c-163-1-eta1004-153048-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रैली फॉर एनवायरनमेंट से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, दो छात्र बने प्रकृति रक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रैली फॉर एनवायरनमेंट से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, दो छात्र बने प्रकृति रक्षक
Wed, 08 Jul 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। पौधरोपण महायज्ञ के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में बुधवार को अरुणा नगर स्थित श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज में रैली फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ व हरित वातावरण का संदेश दिया। कक्षा 11 के छात्र नितिन गौतम व छात्रा परी यादव को प्रकृति रक्षक के रूप में चयनित किया गया। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने कहा कि नेचर सेवियर विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्वेश यादव, शिक्षक संजीव, अनिल समेत विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।