फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Merit in protest of police recruitment process

पुलिस भर्ती में मेरिट प्रक्रिया का विरोध

Mon, 11 Jan 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Merit in protest of police recruitment process
पुलिस भर्ती से लिखित परीक्षा हटाकर मेरिट प्रक्रिया लागू करने के विरोध में युवाओं ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए आदेश वापस लेने की मांग की। युवाओं ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। भर्ती का आधार मेरिट न होकर लिखित परीक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन

 जसराना के मंडी समिति के पास सोमवार को युवाओं ने एटा शिकोहाबाद मार्ग अवरुद्ध कर दिया। युवाओं ने सपा सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने कहा पुलिस भर्ती को सरकार लिखित परीक्षा के माध्यम से न कराकर मेरिट के आधार पर करा रही है, जो सरासर गलत है। युवाओं ने कहा कि पूर्व की भांति ही भर्ती प्रक्रिया कराई जाए। इस दौरान युवाओं ने कहा कि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो युवा आंदोलन करेंगे। जाम की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवाओं को समझाया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। युवाओं ने एसडीएम के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार छविराम वर्मा को ज्ञापन देने से मना कर दिया। बाद में एसडीएम जसराना अमित सिंह मौके पर पहुंचे। युवाओं ने ज्ञापन देते हुए ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने  का अनुरोध किया। जाम लगाने एवं ज्ञापन देने वालों में अशोक, जसवीर, गौरव, बबलू, सतेंद्र, सुनील, सोनू, नितिन, गुरदीप, हरवीर, विकांत, प्रदीप, उपेंद्र, राजेश, मुकेश, प्रवीन, राजू, राजीव, रंजीत, मनोज, कंचन, नरेश, सुमित, मोहित, पूरन, विपिन, राघवेंद्र, अमोल, मोहन, सोहन, सोमेश, लालू, योगेंद्र, योगेश, दीपेंद्र आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed