{"_id":"92c108e151e44b8375068103cc2b800a","slug":"memorandum-submitted-by-the-traders-on-power-shortage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली किल्लत पर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली किल्लत पर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। लेबर कालोनी बाजार समिति के अध्यक्ष ठा. कौशल किशोर बॉबी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए समस्याओं को हल कराने की मांग की। एक्सईएन ने कहा कि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा।
लेबर कालोनी बाजार समिति की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि लेबर कालोनी फीडर पर रखी मशीनों को शीघ्र स्थापित कराया जाए। उन्होंने बढ़े विद्युत बिलों को ठीक कराकर जमा कराने की मांग की। विद्युत बिलों पर सरचार्ज, लेट फीस और रीजनल चार्ज के नाम पर जो अवैध धन लिया जाता है वह बंद किया जाए। लेबर कॉलोनी फीडर पर विद्युत बिल को जमा कराने की भी व्यवस्था की जाए। लेबर कालोनी में रामलीला के प्रारंभ होने से पूर्व चंद्रवार गेट रेलवे पुल से लेकर लेबर कालोनी तक बिजली लाइन ठीक कराई जाए। इससे राम बारात के निकलने के दौरान होने वाले फाल्ट से दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। लोकल फाल्ट होने पर उसे तुरंत ठीक कराया जाए। एक्सईएन शहर ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के साथ कहा कि मशीनों को शीघ्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने चंद्रवार गेट से लेकर लेबर कालोनी फाटक तक की लाइनों को चेक कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान दिवाकर वार्ष्णेय, ताजउद्दीन, फरहान, आमिर खान, तौफीक भाई, मुकेश शुक्ला, सोमेश कश्यप, सतीश पोरवाल, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।