फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Meeting

पार्षद बोले- समय पर चल रहे न पूरा पानी नलकूपों से खोला जा रहा

Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Meeting
पार्षद बोले- समय पर चल रहे न पूरा पानी नलकूपों से खोला जा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर में पेयजल समस्या के निदान के लिए मेयर नूतन राठौर ने सोमवार को नगर निगम स्थित कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक की। पार्षदों ने बताया कि ऑपरेटर समय से न तो नलकूप चलाते हैं और न ही पूरी पानी नहीं खोलते है। इस संबंध में मेयर ने नलकूप ऑपरेटरों और अफसरों को निर्देश दिए कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेटरों की सूची भी तलब की गई है।
पार्षदों ने बताया कि कि रामनगर, नगला विश्नू, आजाद नगर, नगला पान सहास, ताड़ो वाली बगिया, दतौजी, नगला पान सहाय, सुदामानगर के साथ अन्य क्षेत्रों में पानी का संकट नलकूप ऑपरेटरों की मनमानी के कारण है। नलकूप ऑपरेटर समय से नलकूप नहीं चलाते और चलाते भी हैं तो सप्लाई पूरी नहीं खोलते। इससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई घरों तक नहीं पहुंच पाती। इसके चलते भीषण गर्मी में पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर मेयर नूतन राठौर ने नाराजगी जाहिर करते हुए जलकल विभाग के अफसरों से नलकूप ऑपरेटरों की सूची मांगी है। मेयर ने कहा कि कुछ नलकूप ऑपरेटर इस तरह की हरकत कर रहे है। वह अपने कार्य में सुधार कर लें। अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पानी की समस्या को लेकर अफसरों से लेकर ऑपरेटरों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, विद्याराम शंखवार, अशोक राठौर, संजय राठौर, केशव सिंह, सुबोध दिवाकर, राकेश यादव, राधा किशन, हेत सिंह शंखवार, गेंदालाल राठौर के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नलकूप बंद फिर भी हो रहा है भुगतान
मेयर ने बताया कि मोहल्ला आजाद नगर का नलकूप बंद है। इसके बाद भी नलकूप ऑपरेटरों को भुगतान किया जा रहा है। यह मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed