{"_id":"61febec38a03954e513e7163","slug":"medikal-kolej-mein-emabeebeees-kee-78-seete-bharee-somavaar-tak-hai-mauka-firozabad-news-agr5233729187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 78 सीटे भरी, सोमवार तक है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 78 सीटे भरी, सोमवार तक है मौका
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वशासीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे बैच के लिए अभी तक 78 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। सोमवार को एडमिशन लेने की अंतिम तिथि शासन से निर्धारित है। अन्य जनपदों के विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में अपना दाखिला लेने के लिए पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज में दो बैच चल रहे हैं। इस बार एमबीबीएस का तीसरा बैच शुरू होना है। इसके लिए सौ सीटें निर्धारित हैं। नीट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 78 परीक्षार्थी अपनी मेरिट के हिसाब से शनिवार शाम तक प्रवेश ले चुके हैं।
वहीं मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की तीसरे साल की पढ़ाई के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में मॉड्यूलर ओटी, 200 पलंग का वार्ड सहित अन्य संसाधन जुटाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा. संगीता अनेजा ने बताया कि 78 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। पहले चरण में दाखिला प्रक्रिया सात फरवरी तक संचालित होगी।