फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Max filled with wedding fired, a dead

बारातियों से भरी मैक्स पलटी, एक मरा

Fri, 12 Jun 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 12 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Max filled with wedding fired, a dead
फीरोजाबाद। सिरसागंज के गांव सोथरा के समीप बारातियों से भरी मैक्स जीप सड़क किनारे खंदी में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दस से अधिक घायल हुए। जीप में दूल्हा और दुल्हन भी सवार थे, लेकिन वह सलामत हैं।
विज्ञापन

नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद निवासी विजेंद्र पुत्र टुंडपाल की बारात बनारस के गांव गाजीपुर से लौट रही थी। गुरुवार रात करीब दो बजे सिरसागंज क्षेत्र के गांव सोथरा के समीप चालक को नींद आ गई और उसने संतुलन खो दिया। इसके चलते मैक्स जीप सड़क किनारे बनी खंदी में पलट गई। बारातियों की चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मैक्स जीप में फंसे दूल्हा-दुल्हन सहित घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे में पातीराम पुत्र नत्थीलाल गांव रसूलाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल हुए जयवीर, मनोज, कालीचरन, टुंडपाल, धन कुमार, छविराम, सूरजपाल, अतर सिंह सहित अन्य निवासी रसूलाबाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोगों को गंभीर हाल में आगरा रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी होते ही मृतक और घायलों के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed