{"_id":"6016f50c8ebc3e08b56fd2d2","slug":"matter-mp-firozabad-club-confrence-firozabad-news-agr478737520","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के अधिवेशन में उठाए गए कई मुद्दे, सांसद को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल के अधिवेशन में उठाए गए कई मुद्दे, सांसद को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद क्लब में आयोजित उत्तर प्रदेश व्यापार मंड़ल के मंडलीय अधिवेशन में मंचासीन अतिथि
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का मंडलीय अधिवेशन रविवार को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। सांसद डा. चंद्रसेन जादौन के समक्ष व्यापारियों ने कई मुद्दे उठाए। व्यापार कल्याण बोर्ड, व्यापारी सुरक्षा फोरम सहित कई मुद्दो पर अधिवेशन में चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती वंदना से की गई। मुख्य अतिथि सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने संगठन की मजबूती पर बल देने के साथ ही व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिया। शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला महामंत्री रीतेश अग्रवाल, आलोक मित्तल, उग्रसेन पांडेय, अनमोल जैन, राहुल कुमार, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, विनोद माहेश्वरी, विजय टाइगर, मनोज हैदराबादी व अन्य लोगों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री ज्ञापन सांसद डा. चंद्रसेन जादौन को सौंपा।
विज्ञापन
व्यापारियों ने यह उठाईं मांगे
- केंद्र और राज्यों के सभी विभागों द्वारा बनाई जाने वाली सलाहकार समितियों में प्रदेश स्तर के मान्यता प्राप्त व्यापार मंडलों के प्रांतीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को नामित करने का प्रावधान बनाया जाए।
- व्यापार कल्याण बोर्ड में मनोनीत सभी पदाधिकारियों का मनोनयन केवल गैर राजनीतिक व्यापारिक मंडलों की अनुशंसा से ही होना चाहिए।
- जिला स्तरीय उद्योग और व्यापार बंधु सुरक्षा फार्म आदि जैैसी बैठकें मात्र औपचारिकताएं है। जिसके द्वारा किसी भी समस्या का निदान प्रभावी तरीके से नहीं हो पाता। इसके साथ ही अन्य मांगों को रखा गया।
इन जिलों से आए लोग
फतेहपुर से जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रतापगढ़ से आकाश गुप्ता, एटा से विजय गुप्ता, कानपुर से आंनद गुप्ता, आगरा से अजय आनंद, मथुरा से कार्तिक अग्रवाल, अलीगढ़ से रामप्रकाश सौनली, हाथरस से ब्रज बिहारी अग्रवाल, शमशाबाद से अवनीश कांत पहुंचे।