{"_id":"80d1b10733627a6ab670d8ee50bbb1d4","slug":"maternal-and-child-deaths-during-delivery-uproar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान प्रसूता और बच्चे की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान प्रसूता और बच्चे की मौत, हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 18 May 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और उसके बच्चे की मौत हो गई। परिवारीजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा पाड़ा निवासी रीना वर्मा पत्नी दीपक वर्मा को सुबह प्रसव पीड़ा होने पर दीपक की मौसी सुधा पत्नी सत्यप्रकाश रीना को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर करीब एक बजे रीना ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद रीना की तबीयत खराब होने लगी। महिला चिकित्सक ने रीना और उसके बच्चे को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। परिवारीजन आगरा न ले जाकर निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्रसूता और उसके बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन दोनों के शवों को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर कोतवाल उत्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शवों को पीएम हाउस में रखवा दिया। सीएमएस डा. अजय शुक्ला का कहना है कि प्रसूता का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। सुबह परिवारीजन निजी अस्पताल लेकर गए थे। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर आए थे। उस वक्त प्रसूता तेज बुखार था। प्रसूता ने मृतक बच्चे को जन्म दिया। गर्भ में बच्चे की मौत होने के कारण इनफेक्शन फैल गया था। इसके चलते उसकी मौत हुई है। वहीं कोतवाल उत्तर का कहना है कि शवों को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। यदि तहरीर आती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।