फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   master plan, development, outherty, firozabad

विप्रा की बैठक में मास्टर प्लान पर किया मंथन

Wed, 26 Feb 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
master plan, development, outherty, firozabad
राजा का ताल स्थित विकास प्राधिकारण द्वारा आयोजित बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद-फिरोजाबाद का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए राजा ताल स्थित विकास प्राधिकरण के कार्यालय में एक बैठक नगर आयुक्त विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 60 शहरों को मास्टर प्लान में शामिल किया है। इसमें शिकोहाबाद-फिरोजाबाद का नाम भी शामिल है। मास्टर प्लान तैयार करने का जिम्मा प्रदेश सरकार ने रुद्राभिषेक सेंटर प्राइजेंज कंपनी को दिया है। यह मास्टर प्लान 20 सालों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें सिरसागंज और टूंडला को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, एआरटीओ प्रदीप कुमार, जलकल विभाग के एई धर्मेंद्र सत्संगी, डीआईओएस रीतू गोयल व अन्य विभागाध्यक्षों के साथ बैठक में कंपनी के कर्मचारियों ने मास्टर प्लान तैयार करने के लिए डाटा उपलब्ध कराने की अपील की। शहर को कैसे परिवर्तित किया जा सकता है। ट्रैफिक व्यवस्था में कैसे सुधार हो, कौन-कौन सी जगह ऐतिहासिक महत्व की हैं, ऐसा डाटा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने बताया कि पहले शिकोहाबाद और फिरोजाबाद को विकास प्राधिकरण में आता था। अब सिरसागंज और टूंडला को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। इसलिए मास्टर प्लान 20 सालों के लिए तैयार जा रहा है। मास्टर प्लान की यह पहली बैठक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed