फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman's body found hanging, murder alleged

Firozabad News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Tue, 07 Oct 2025 07:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder alleged
सांकेतिक 
- नसीरपुर के सौरख गांव की घटना, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजाबाद। नसीरपुर क्षेत्र के सौरख गांव में सोमवार रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने और फिर शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

30 वर्षीय प्रीति की शादी करीब नौ साल पहले शिकोहाबाद निवासी बंटू उर्फ विकास से हुई थी। प्रीति के दो बेटे और एक बेटी हैं। पति बंटू मजदूरी का कार्य करता है। प्रीति के चाचा मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम प्रीति का अपने पति से विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद पति के शराब पीने से मना करने को लेकर हुआ था। चाचा का दावा है कि ससुराल वालों ने प्रीति के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई, और इसके बाद उन्होंने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे पर लटकाकर परिवार सहित फरार हो गए।
विज्ञापन


पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मायका पक्ष सौरख गांव पहुंचा और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed