{"_id":"67defcf7568f61c2260b8cf4","slug":"married-woman-murdered-and-her-body-hung-from-a-noose-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-144875-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
मृतका आलिया का फाइल फोटो।
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में शादी के बाद से शुरू हुआ विवाहिता के उत्पीड़न का सिलसिला उसकी मौत पर जाकर खत्म हुआ। पति ने दहेज न मिलने पर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटकाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना फरिहा के कुठीला निवासी रोशनी उर्फ आलिया (18) की शादी 3 माह पहले बदायूं के गांव मुगर्रा कादर चौक निवासी आबिद के साथ हुई थी। वह खेरिया निवासी अपनी बुआ के यहां आई थी। जहां उसका शव कमरे में लटका मिला। घटना की जानकारी पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के चाचा तोसीद ने बताया कि 14 मार्च को आलिया के पति ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया था। वह अतिरिक्त दहेज में गाड़ी व सोने की चेन मांग रहा था। 16 मार्च के आबिद भी खेरिया पहुंच गया और माफी मांगने लगा। इसके बाद वह वहीं रूक गया था। 21 मार्च को आलिया की बुआ आगरा दवा लेने चली गईं। तभी उसने हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया और फरार हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।