फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman hangs herself to death, makes serious allegations against brother-in-law in suicide note

Firozabad News: विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट में जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 14 Apr 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Married woman hangs herself to death, makes serious allegations against brother-in-law in suicide note
मृतका दयावती का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : मृतका दयावती का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव अलादीपुरा में सोमवार को एक विवाहिता ने घरेलू कलह और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। 24 वर्षीय दयावती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें तहेरे जेठ पर चरित्र हनन और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहेरे जेठ और उसके पिता पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव अलादीपुरा थाना बसई मोहम्मदपुर के संतचरण के साथ 5 साल पहले थाना नगला सिंघी के गांव चैना गढ़ी भीकनपुर रामरत्न की बेटी दयावती (24) की शादी हुई थी। शादी के बाद दयावती पर एक बेटा भी हुआ। पति मजदूरी करता है। पड़ोस में ही संतचरण के ताऊ मोहर सिंह का मकान है। इसमें मोहन सिंह का बेटा सोनू भी रहता है। बीते सोमवार की शाम करीब चार बजे दयावती अपने कमरे में गई और रोशनदान पर चुन्नी का फंदा लगाकर उस पर लटक गई। जानकारी होते ही परिजन, पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका दयावती के पिता रामरत्न और भाई श्याम सिंह ने बताया कि उनको बेटी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बेटी ने अपने तहेरे जेठ सोनू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सोनू के पिता मोहर सिंह भी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। थानाध्यक्ष कृष्णस्वरुप पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी सोनू और उसके पिता मोहर सिंह के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





12 दिन पहले आधी रात दयावती के घर में घुसा था तहेरा जेठ

मृतका के भाई श्याम सिंह ने बताया कि बहन पर उसका तहेरा जेठ, जो कि शादीशुदा है। वह गंदी निगाह रखता था। 12 दिन पहले वह आधी रात में बहन के घर में घुस गया था। उस वक्त उसे परिवार के लोगों ने पकड़ लिया था। इस पर उसने खुद पर भूत-प्रेत का साया होने के चलते आधी रात में उठकर चलने की बात कही थी। तब मामला सुलट गया था। इसके बाद से वह बहन के खिलाफ लोगों से आपत्तिजनक बातें करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन





आखिरी खत में बस बेटे की फिक्र और इंसाफ की गुहार


दयावती ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि आज मेरी वजह से सब बुरे हैं, मुझ पर दाग लगा है। मैं इस दाग के साथ जी नहीं सकती। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार जेठ को ठहराते हुए साफ लिखा कि इसने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, न घर का न बाहर का। सुसाइड नोट के आखिरी हिस्से में उसने लिखा... प्लीज, मेरे आर्यन को उसकी मम्मी की कमी महसूस मत होने देना। मां की मौत के बाद आर्यन भी बेसुध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed