फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman hanged herself, history-shooter husband kept her body in a suitcase and threw it in the canal.

Firozabad News: विवाहिता फंदे पर झूली, हिस्ट्रीशटर पति ने सूटकेस में शव रखकर नहर में फेंका

Wed, 21 Aug 2024 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself, history-shooter husband kept her body in a suitcase and threw it in the canal.
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात पर हिस्ट्रीशीटर पति ने परिजन के साथ विवाहिता को बेरहमी से पीटा। पुलिस के अनुसार इसके क्षुब्ध विवाहिता ने कमरा बंद कर जान दे दी। ससुरालियों ने खिड़की से देखा तो विवाहिता फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद ससुरालीजन ने घटना को छिपाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। पड़ोसी बढ़ई को बुलाकर कब्जे निकलवाकर दरवाजा खुलवाया। फंदा से शव को उतारकर सूटकेश में रखकर कार की डिक्की में ले जाकर शिकोहाबाद नहर में फेंक दिया। पिता की तहरीर पर ससुरालीजन शक के घेरे में आए। बढ़ई ने पूरे मामले की कलई खोल दी। पुलिस ने मामले में बढ़ई, ननद, भाभी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं शव की तलाश की जा रही है। थाना दक्षिण के भीमनगर नई आबादी निवासी प्रमोद कुमार ने नवंबर 2023 में अपनी बेटी रौनक (22) की शादी रसूलपुर के आसफाबाद गुरुदेव नगर निवासी प्रशांत उर्फ जैकी से की थी। पुलिस रिकॉर्ड में प्रशांत उर्फ जैकी हिस्ट्रीशीटर है। 18 अगस्त को रक्षाबंधन पर घर जाने की बात पर हिस्ट्रीशीटर पति ने पत्नी रौनक की पिटाई कर दी। इससे नाराज विवाहिता ने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर तक कमरे में कोई हलचल न होने पर ससुरालियों ने खिड़की से देखा रौनक फंदे पर लटक रही थी। पति ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
विज्ञापन

पड़ोसी बढ़ई ब्रजेश (70) को बुलाया। उसने अपने औजारों ने दरवाजे के कब्जे खोले। इसके बाद ससुरालियों के फंदे से शव को उतारा। बढ़ई को बात गुप्त रखने के लिए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ननद ने रात एक बजे मकान के बाहर चार पहिया गाड़ी लगाई। शव को सूटकेस में रखकर गाड़ी की डिक्की में डाल दिया। इसके बाद सिरसागंज तक रातभर यह लोग शव को ठिकाने लगाने के लिए घूमते रहे। सुबह करीब 6 बजे के आसपास सूटकेस सहित शव को शिकोहाबाद नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

---
रक्षाबंधन पर मिलने गया पिता, तब खुली बात
19 अगस्त को पिता प्रमोद अपनी बेटी से मिलने के लिए उसकी ससुराल गए थे। जहां उन्होंने बेटी के बारे में पूछा तो ससुराली बोले कि वह कल रात से घर से मायके कहकर गई है। पिता को ससुरालीजन के इरादे गलत लगे तो वह थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की। बात खुलने पर पिता की तहरीर पर पति जैकी, ससुर महीपाल, ननद कंचन, सास शशी, ननद नैंसी, देवर सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस के पूछने पर डीवीआर बताया खराब
थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि पुलिस विवाहिता के ससुराल गई थी। जहां कैमरे लगे होने पर डीवीआर की पूछी तो खराब बताया। दुकान पर गए तो दुकानदार ने पति को पहचानने से इन्कार दिया। तब वह शक के घेरे में आ गया। पुलिस ने सादा कपड़ों वर्दी में पुलिसकर्मी भेजे। जिन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की। तो बढ़ई पर शक की सुई अटक गई। बढ़ई से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी कहानी रट दी। इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक ससुरालियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो पूरी कहानी शीशे की तरह साफ हो गई। पुलिस शव की खोज में जुटी हुई है।

---
महिला का पति हिस्ट्रशीटर है। उसका पति से विवाद हुआ था। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए शव सूटकेस में डालकर नहर में फेंक दिया था। बात खुलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता के शव की खोज कराई जा रही है। पति फरार है। तीन लोगों गिरफ्तार किया गया है। -हिमांशु गौरव, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed