{"_id":"65d4c817053fc33bbf074852","slug":"married-woman-ends-her-life-by-hanging-herself-in-firozabad-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गांव के मनचलों ने किया कमेंट... दुनिया छोड़ गई आहत विवाहिता, इस हाल में मिली लाश; देखकर चीख पड़े घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गांव के मनचलों ने किया कमेंट... दुनिया छोड़ गई आहत विवाहिता, इस हाल में मिली लाश; देखकर चीख पड़े घरवाले
Tue, 20 Feb 2024 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:34 PM IST
सार
गांव के युवक ने कमेंट किया तो आहत विवाहिता ने पति को बताया। उसके कुछ ना कहने पर उसने जान दे दी। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एका थाना क्षेत्र में गृहकलह के चलते विवाहिता ने साड़ी से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजन ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी राधा (27) से गांव के ही किसी व्यक्ति ने कोई बात कह दी थी। जिसे उसने अपने पति अजय को बताई थी, लेकिन पति ने बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसी को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद महिला ने कमरे में बंद होकर साड़ी से फंदा बनाकर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न होने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर की। इसे बाद जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया कि मृतका के पति अजय ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन