फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   married woman did not have child then in laws threw her out of house In Firozabad

Firozabad: बच्चा नहीं हुआ तो बहू को ससुराली करते प्रताड़ित, पीट-पीटकर घर से निकाला, 14 वर्ष पहले हुई थी शादी

Sat, 08 Apr 2023 07:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 07:53 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र निवासी मनोज की शादी 14 वर्ष पहले फर्रुखाबाद जिला निवासी संजना के साथ हुई थी। शादी के 14 वर्ष बाद भी उसे कोई संतान नहीं हुई। इस पर ससुरालीजन उसे आए दिन ताना मारते और प्रताड़ित करते। अब इसे पीट-पीटकर घर से निकाल दिया है।

विज्ञापन
married woman did not have child then in laws threw her out of house In Firozabad
14 वर्ष पहले हुई शादी, बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी को घर से निकाल दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी के कई वर्षों बाद विवाहिता को बच्चा नहीं हुआ तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पति आए दिन मारपीट करता। ससुरालीजन प्रताड़ना के साथ ताना मारते। यह सब सहते हुए भी विवाहिता चुपचाप रह रही थी। अब पति व ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित आठ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मामला टूंडला थाना क्षेत्र के नई बस्ती हनुमान मंदिर के पास की है। यहां के निवासी मनोज की शादी 14 वर्ष पहले फर्रुखाबाद जिले के मोहम्म्दाबाद थाना क्षेत्र के नगला भवानी गांव निवासी संजना के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे कोई संतान नहीं हुई। इसको लेकर ससुरालीजन उसे आए दिन ताना मारते और प्रताड़ित करते। 

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

नौबत यहां तक आ गई कि शनिवार को ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इस पर पीड़िता थाना पहुंची। उसने पति मनोज, ससुर हाकिम सिंह, सास विमला देवी, जेठ सतीश, अशोक, देवर रवि कुमार, जेठानी भूरी, देवरानी सोनम की करतूत बताते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर क्राइम बीपी सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed