फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman committed suicide by hanging in Firozabad

Firozabad: फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, मायके पक्ष के लोग बोले- दहेज के लिए ससुरालीजन ने मार दिया

Sun, 13 Aug 2023 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 05:54 PM IST
सार

फिरोजाबाद में  विवाहिता फंदे पर लटकती मिली। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि दहेज के लिए ससुरालीजन ने हत्या कर दी है।

विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging in Firozabad
Firozabad: गीता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता के ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना खैरगढ़ थाना क्षेत्र के दरिगपुर गांव की है। गांव निवासी गीता (27) पत्नी सुनीत कुमार ने बीती रात फांसी लगा ली। परिजन को जब तक इसकी जानकारी हुई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष दन्नाहार, मैनपुरी निवासी लोग भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। मृतका के भाई उमेश ने अतिरिक्त दहेज के लिए बहन का उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी आलोक मिश्रा ने कहा कि मायके पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed